Gopalganj News: (अरविन्द कुमार चौबे) गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब पति के कथित अवैध संबंध से परेशान एक पत्नी मोबाइल टावर पर चढ़ गई. महिला की पहचान मोहनपुर गांव निवासी सोनम शर्मा के रूप में हुई है.
शादी और पारिवारिक पृष्ठभूमि
जानकारी के अनुसार महिला की शादी वर्ष 2019 में विजयीपुर थाना क्षेत्र के खूटहां गांव में हुई थी. विवाह के बाद से ही पारिवारिक विवाद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी.
पति पर अवैध संबंध का आरोप
महिला और उसके परिजनों का आरोप है कि उसके पति का दूसरी महिला से कथित अवैध संबंध है। इसी बात से परेशान होकर महिला मानसिक तनाव में आ गई और उसने यह कदम उठाया।
मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटना
रविवार सुबह अचानक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
मौके पर भीड़ और अफरा-तफरी
टावर पर महिला को देख लोगों की भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई. ग्रामीण लगातार उसे नीचे उतरने के लिए समझाने की कोशिश करते रहे.
पुलिस और स्थानीय लोगों की कार्रवाई
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और मुखिया प्रतिनिधि आलोक तिवारी मौके पर पहुंचे. उन्होंने काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया.
स्थिति सामान्य, चर्चा जारी
महिला सुरक्षित है और उसे नीचे उतारने के बाद स्थिति सामान्य हो गई. हालांकि यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज के किसानों के लिए खुशखबरी: 75% अनुदान पर मिलेगा नारियल का पौधा, पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा लाभ
