गोपालगंज में जनता दरबार का बड़ा असर, तुरंत निपट गए मामले

Gopalganj News : जनता दरबार में जमीन मामलों की सुनवाई, कई को मिला न्याय का रास्ता

उचकागांव (गोपालगंज) से प्रशांत पाठक की रिपोर्ट
Gopalganj News : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायती राज भवन के अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी (सीओ) विकेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया.भूमि विवादों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से आयोजित इस दरबार में आधा दर्जन मामलों की गहन सुनवाई की गई. जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.

दस्तावेजों में गड़बड़ी पकड़ में आते ही प्रशासन सख्त, कोर्ट जाने का निर्देश

जनता दरबार में जमीन से जुड़े कई जटिल मामले सामने आए, जिन पर सीओ ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उचित निर्देश दिए. मीरगंज थाने के बढ़ेया बरौली निवासी अखिलेश प्रसाद ने श्यामपुर बाजार के द्वारिका प्रसाद व अन्य से ढाई महीने पहले जमीन खरीदी थी. आरोप है कि उनके पट्टीदार भरत प्रसाद व उमेश प्रसाद इस पर कब्जा नहीं करने दे रहे हैं. विपक्षियों द्वारा प्रस्तुत बंटवारा शेड्यूल के कागजात में छेड़छाड़ पाए जाने पर सीओ ने दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय जाने का निर्देश दिया. साथ ही, तनाव को देखते हुए उक्त भूमि पर भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत कार्रवाई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को प्रस्ताव भेजा है.

ऑनलाइन मापी का आदेश देकर मामला बंद

वहीं धर्मचक गांव के नजीब हुसैन ने तीरबिरवा के महबूब आलम व पप्पू आलम पर रजिस्ट्रीशुदा बदलैन भूमि पर बार-बार विवाद करने का आरोप लगाया. सीओ ने दोनों पक्षों को ई-मापी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर खेसरावार पैमाइश कराने और विवाद समाप्त करने का निर्देश देते हुए वाद बंद कर दिया. तीसरे मामले में जमसड़ गांव की हीरामती देवी ने सुग्रीव सिंह पर खरीदी गई जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया. विपक्षी द्वारा भी स्वामित्व के कागजात पेश किए गए. मामला हक-हकियत से जुड़ा होने के कारण सीओ ने दोनों पक्षों को सक्षम न्यायालय की शरण में जाने का सुझाव दिया. जनता दरबार के दौरान अंचल अधिकारी ने स्पष्ट किया कि भूमि विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध है. कागजातों में हेरफेर या कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर स्थानीय पुलिस बल, राजस्व कर्मचारी और बड़ी संख्या में अंचल के फरियादी उपस्थित थे.

Also Read : महनार में बिजली संकट पर बवाल, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >