Gopalganj News : अक्षय तृतीया पर सोना खा रहा भाव, जेवर होने लगे हल्के, कम भार वाले सिक्के बाजार में उपलब्ध

Gopalganj News : अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जायेगा. इसके लिए सराफा बाजार में खासा उत्साह है. कारोबारियों ने अच्छी तैयारी की है. गहनों की बनायी पर शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं. भाव बढ़ने के कारण हल्के गहनों की ज्यादा मांग है.

गोपालगंज. अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जायेगा. इसके लिए सराफा बाजार में खासा उत्साह है. कारोबारियों ने अच्छी तैयारी की है. गहनों की बनायी पर शानदार ऑफर दिये जा रहे हैं. भाव बढ़ने के कारण हल्के गहनों की ज्यादा मांग है. ठोस सोना-चांदी बुलियन की भी मांग देखी जा रही है.

सर्राफा बाजार में दिखेगी रौनक

अक्षय तृतीया पर सर्राफा बाजार में रौनक देखने को मिल सकेगी. मेन रोड, जादोपुर रोड, थाना रोड समेत शहर के सभी प्रमुख सर्राफा के शो-रूमों में पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हैं. शो-रूमों को सजाया गया है. सोना-चांदी के भाव तेज होने के बावजूद पर्व के दिन अच्छे कारोबार की उम्मीद कारोबारी कर रहे हैं. ग्राहक हल्की ज्वेलरी की मांग अधिक कर रहे हैं. कारोबारी पोल्की, कुंदन, टेंपल ज्वैलरी की नये-नये डिजाइन लेकर आये हैं. बुलियन और सिक्कों की मांग को देखते हुए कम भार वाले सिक्के लाये गये हैं.

सोने-चांदी महंगा होने का बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा

मेन रोड के कारोबारी आरपी ज्वेलर्स के शशि बी गुप्ता ने बताया कि सोने के दाम बहुत तेज हैं. इसके बाद भी बाजार में उत्साह है. सोने ने हमेशा बहुत अच्छा रिटर्न दिया है. सोने-चांदी महंगा होने का बहुत ज्यादा अंतर नहीं दिखेगा. अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी, डायमंड की खरीदारी करना बेहद शुभ होता है. इस दिन लोग बहुत अच्छी खरीदारी करते हैं. कारोबारियों ने बहुत अच्छी तैयारी की है

हल्के गहनों की मांग बढ़ी

मेन रोड में स्वर्ण मंदिर ज्वेलरी के कारोबारी अविनाश कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया को लेकर बाजार में उत्साह है. सोने के भाव बढ़ गये हैं. हल्के और भारी दोनों प्रकार के गहनों की मांग है. सोने के गहने उपयोग में तो आते हैं निवेश के रूप भी अच्छा विकल्प होता है. 10 ग्राम सोने की खरीद पर एक हजार की छूट का ऑफर पर्व के दिन मिलेगा. डायमंड ज्वेलरी पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट दिया जायेगा.

श्रीयंत्र जैसी शुभ वस्तुऐं खरीदना कल्याणकारी

ज्योतिषाचार्य ओम तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया अक्षयता का अभिप्राय है नाश या क्षय का अभाव, अर्थात जो कभी नष्ट न हो, जो हमेशा रहे, इसलिए अक्षय तृतीया के दिन धनतेरस की ही भांति सोना, चांदी, बर्तन, कौड़ी, पीली सरसों, श्रीयंत्र जैसी शुभ वस्तुएं खरीदना बेहद कल्याणकारी होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >