Gopalganj News : 10 वर्षीय छात्र के लापता होने से परिजन परेशान, गोपालगंज में जारी है तलाश

Gopalganj News : बच्चे के लापता होने से परिवार बेहाल, सूचना देने वालों से मदद की गुहार

Gopalganj News (संजय अभय) : पूर्वी चंपारण से घर से लापता छात्र की तलाश में परिवार के लोग गोपालगंज के गली- मोहल्ले में दर-दर की ठोकरे खा रहे है. परिजनों के आंखों में आंसू व दिल में उम्मीद लिए धूप की परवाह तक नहीं है. पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना के सिसवा अजगरी अमवां टोला के रहने वाले सुरेश साह का पुत्र साजन कुमार 10 वर्ष, चौथे क्लास का छात्र 17 मई से घर से अचानक गायब हो गया.

छात्र का अब तक नहीं मिला सुराग, परिवार परेशान

पिता सुरेश साह घर में खाना बनाने के दौरान बच्चा लापता हो गया. इस संबंध में थाने में मिसिंग की सूचना दर्ज कराया गया था. अब परिजन गोपालगंज में ढुंढ़ने में जुटे है. सुरेश साह अपनी पत्नी तेतरी देवी दामाद भरत कुमार शहर के गली- मोहल्लों में ढुढ़ते मिले. परिजनों ने अपील किया है कि किसी साथी को बच्चा मिले तो 6206537057 पर कृपया सूचना दे.

Also Read : Gopalganj News :  नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार नप व पंचायत के सीमा विवाद में फंसे, वोट देने का अधिकार भी खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >