मांझा में सड़क हादसा बना जानलेवा, बुजुर्ग की मौत

Gopalganj News : गोरखपुर में इलाज के दौरान बुजुर्ग ने तोड़ा दम, गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

मांझा (गोपालगंज) से अखिल कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News : मांझा थाना क्षेत्र के शेख परसा गांव में सड़क दुर्घटना में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घटना के बाद मृतक के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.जानकारी के अनुसार शेख परसा गांव निवासी 60 वर्षीय सहदेव प्रसाद गत 10 मई को सुबह शौच कर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान गांव के ही एक युवक मंजूर अंसारी तेज रफ्तार बाइक लेकर वहां से गुजर रहा था. बताया जाता है कि बाइक की गति काफी तेज थी. इसी बीच चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सहदेव प्रसाद को जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गई.दुर्घटना में सहदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क पर गिर पड़े. घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा घायल बुजुर्ग को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया.

तीन सप्ताह तक मौत से लड़ते रहे बुजुर्ग, आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए

इसके बाद स्वजन उन्हें गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे. करीब तीन सप्ताह तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद गुरुवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल बन गया. स्वजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में उनके घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने में जुटे रहे. मृतक अपने परिवार के मुखिया थे और खेती-बाड़ी के साथ परिवार की देखरेख करते थे. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.परिजनों ने बताया कि सहदेव प्रसाद के तीन पुत्र थे, जिनमें से एक पुत्र की पहले ही मौत हो चुकी है. अब परिवार की जिम्मेदारी शेष सदस्यों पर आ गई है. पत्नी इलायची देवी पति की मौत से गहरे सदमे में हैं.उनका रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार की महिलाओं और अन्य स्वजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन बना हुआ है.इस मामले में मृतक के पुत्र लाल मोहन प्रसाद ने मांझा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है.प्राथमिकी में बाइक चालक मंजूर अंसारी को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. ग्रामीणों ने भी गांव और आसपास की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने तथा नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

Also Read : इतिहास समेटे महाराजगंज रेलवे स्टेशन, यात्रियों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >