Gopalganj News :शिक्षा विभाग शर्मसार! नोटों के बंटवारे का कथित वीडियो वायरल, सवालों के घेरे में अधिकारी

Gopalganj News : गोपालगंज जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल . मच गई है

Gopalganj News:(vikash) गोपालगंज जिले के शिक्षा विभाग कार्यालय का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है. वायरल वीडियो में कुछ लोग कार्यालय के भीतर फाइलों के बीच बैठकर नोट गिनते और आपस में रुपये बांटते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं और जिलेभर में इसकी चर्चा हो रही है.

वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं

बताया जा रहा है कि वीडियो में शिक्षा विभाग के प्रधान लिपिक राजेंद्र राम, एक शिक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर और डीपीओ स्थापना के चालक मुन्ना कुमार समेत कुछ अन्य लोग नजर आ रहे हैं. टेबल पर फाइलों के साथ नोटों की गड्डियां रखी दिखाई दे रही हैं. कुछ लोग रुपये गिनते दिख रहे हैं, जबकि अन्य बातचीत करते नजर आ रहे हैं. हालांकि, अभी तक वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी सत्यता की जांच की जा रही है. वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने शिक्षा विभाग में संभावित भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. आम लोगों के बीच चर्चा है कि सरकारी कार्यालय के भीतर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी किस काम के लिए लाई गई थी और उसका बंटवारा क्यों किया जा रहा था. विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग पर निशाना साधना शुरू कर दिया है.

डीइओ ने दिए जांच का आदेश

जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. यह वीडियो पुराना भी हो सकता है. वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

वही सूत्रों ने बताया कि यदि जांच में वीडियो की सत्यता और संबंधित कर्मियों की पहचान की पुष्टि होती है, तो उन्हें तत्काल निलंबित किया जा सकता है. साथ ही, वीडियो में दिखाई दे रही नकदी के स्रोत की भी विस्तृत जांच की जाएगी. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई के अलावा एफआईआर दर्ज कराने और सेवा से बर्खास्तगी तक की कार्रवाई संभव है. शिक्षा विभाग से जुड़ा यह कथित वीडियो पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है अब लोगों की नजर जांच रिपोर्ट और उसके बाद होने वाली कार्रवाई पर टिकी है.

Also Read: अवैध शराब के साथ बुंदेला बस पकड़ी गई, चालक, कंडक्टर और खलासी पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >