Gopalganj News : सांसद की अध्यक्षता में दिशा बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की प्रगति की हुई समीक्षा

Gopalganj News : दिशा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, एलिवेटेड कॉरिडोर के सौंदर्यीकरण में तेजी के निर्देश

Gopalganj News (मनीष राज) : समाहरणालय सभा कक्ष में बुधवार को सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया, वही इस बैठक में रेलवे, शिक्षा, राष्ट्रीय राजमार्ग-27, एनएच-531 और एलिवेटेड कॉरिडोर से जुड़े विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.साथ ही रेलवे से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सांसद ने थावे रेलवे स्टेशन के पास बने ओवरब्रिज पर रात में प्रकाश व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई. अधिकारियों को शीघ्र समाधान कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया. साथ ही विभिन्न स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को उच्च स्तर पर उठाने की बात कही गई। तीन स्थानों,तुरकहां, मीरगंज और जलालपुर में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की स्वीकृति की जानकारी दी गई, जबकि अन्य स्थानों पर कार्रवाई तेज करने को कहा गया.

NH-27 व NH-531 की खराब स्थिति पर सांसद सख्त, NHAI से एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब

शिक्षा विभाग की समीक्षा में केंद्रीय विद्यालय निर्माण, नवसृजित विद्यालयों के भवन, शिक्षकों की प्रोन्नति और पेंशन मामलों पर चर्चा किया गया, 24 विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध होने की जानकारी दी गई, जबकि 103 विद्यालय अब भी भूमि के अभाव में लंबित हैं. सांसद ने इस पर चिंता जताते हुए जल्द समाधान का निर्देश दिया. एनएच-27 और एनएच-531 की समीक्षा में सर्विस रोड की खराब स्थिति, अधूरे नाले और जलजमाव के मुद्दे उठे. सांसद ने एनएचएआई को एक सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा. एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे प्रकाश व्यवस्था और सौंदर्यीकरण कार्यों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया गया. बैठक के अंत में सांसद ने अधिकारियों को जनहित कार्यों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ काम करने की नसीहत दी.

Also Read : Siwan News : दया, करुणा और परोपकार ही मानव‌ जीवन के सबसे बड़े आभूषण है : प्रमोद कृष्ण महाराज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >