Gopalganj News : वी-मार्ट की छत पर मिले शव की हुई पहचान, ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर हत्या का आरोप, थाने पहुंचे परिजन

Gopalganj News : शहर के थावे रोड स्थित वी-मार्ट में अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है. शव दफनाने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. मृतक का नाम सोनू कुमार था, जो नगर थाने के तुरकहा पोखरा निवासी श्यामलाल राम का 25 वर्षीय पुत्र था.

गोपालगंज. शहर के थावे रोड स्थित वी-मार्ट में अज्ञात युवक का शव मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है. शव दफनाने के बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है. मृतक का नाम सोनू कुमार था, जो नगर थाने के तुरकहा पोखरा निवासी श्यामलाल राम का 25 वर्षीय पुत्र था.

थाने पहुंच परिजनों ने दी जानकारी

शुक्रवार को नगर थाने पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है. परिजनों ने बताया कि बीते नौ जनवरी को सोनू कुमार घर से शाम में निकला और वापस नहीं लौटा. परिजनों का आरोप है कि घर से सोनू कुमार जंगलिया स्थित खुशी ब्यूटी पार्लर के संचालिका के यहां गया था और उससे बातचीत भी करता था. परिजनों ने ब्यूटी पार्लर की संचालिका पर अनैतिक कार्य करवाने और इंकार किये जाने पर साजिश के तहत सोनू कुमार की हत्या कर वी-मार्ट के ऊपर मकान में शव को छिपा देने का आरोप लगाया है.

साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

वहीं, इस मामले में हरखुआ नहर के पास की रहनेवाली एक महिला और ब्यूटी पार्लर संचालिका के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगायी है. इधर, शव मिलने के बाद से ब्यूटी पार्लर की संचालिका भूमिगत है. जंगलिया में महिला का ब्यूटी पार्लर भी कई दिनों से बंद बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >