Gopalganj News : करस घाट पर नहाने गए दो मासूम गहरे पानी में डूबे, मौत

Gopalganj News : नहाने के दौरान डूबे चचेरे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम

Gopalganj News (मनीष राज) : जिले के सिंघवलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहिमा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में चचेरे भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान श्रेयांश कुमार (9 वर्ष), पिता हरेंद्र महतो और सलोनी कुमारी (8 वर्ष), पिता सुरेंद्र महतो के रूप में हुई है. दोनों एक ही परिवार के थे और आपस में चचेरे भाई-बहन थे. बताया जाता है कि शनिवार को गांव के कुछ बच्चों के साथ दोनों करस घाट पर नहाने के लिए गए थे. नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूबने लगे. आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को पानी से बाहर निकाला गया.

डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को किया मृत घोषित, परिवार में कोहराम

हालांकि तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की हालत गंभीर हो गई थी.परिजन तत्काल दोनों बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. गांव में भी इस दर्दनाक हादसे के बाद मातम पसरा हुआ है. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं, ग्रामीणों ने घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

Also Read : Gopalganj News :  नरैनिया-राजापुर के 50 परिवार नप व पंचायत के सीमा विवाद में फंसे, वोट देने का अधिकार भी खत्म

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >