Gopalganj News : बड़कागांव के हाइस्कूल के खेल मैदान में कल होगा सीएम का संवाद कार्यक्रम

Gopalganj News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संयुक्त संवाद कार्यक्रम को लेकर हथुआ विधानसभा क्षेत्र के लाइन बाजार पंचायत के बड़कागांव स्थित मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में तैयारियां तेज हो गयी हैं.

उचकागांव. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संयुक्त संवाद कार्यक्रम को लेकर हथुआ विधानसभा क्षेत्र के लाइन बाजार पंचायत के बड़कागांव स्थित मुक्ति आदर्श उच्च विद्यालय के मैदान में तैयारियां तेज हो गयी हैं. प्रशासनिक अधिकारी, पथ निर्माण, बिजली विभाग और पीएचइडी के कर्मचारी इलाके में कैंप कर एक-एक बिंदु पर निगरानी रख रहे हैं.

सभा स्थल का किया निरीक्षण

अधिकारी स्थानीय लोगों से मिलकर समस्याओं का अध्ययन कर उन्हें दूर करने में जुटे हैं. 28 सितंबर को होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को डीएम पवन कुमार सिन्हा, हथुआ एसडीएम अभिषेक कुमार चंदन और एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता ने सभा स्थल का निरीक्षण किया था. पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह, जेडीयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही और अन्य पार्टी नेता भी तैयारी में शामिल हुए.

व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अधिकारियों की टीम लगातार इलाके में कैंप कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही है. सुरक्षा एजेंसियां भी मौके पर तैनात हैं और हर बिंदु पर निगरानी कर रही हैं. मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर हेलिपैड के लिए सबेया एयरपोर्ट पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है. हेलिपैड से चॉपर सड़क मार्ग के जरिये सभा स्थल तक पहुंचा जायेगा.

सीएम के संवाद कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह

बड़कागांव में इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह और खुशी की लहर है. क्षेत्र में लंबे समय से पड़ी कई समस्याओं के समाधान पर काम शुरू होने की उम्मीद है. लोग मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के आने से क्षेत्र के विकास और संभावित बड़ी घोषणाओं की प्रतीक्षा में हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्यक्रम से इलाके के कई पुराने मुद्दों का समाधान हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >