Gopalganj News : ज्योति के परिजनों से मिलीं भाजपा विधायक, एसपी से बात कर दिया इंसाफ का भरोसा

Gopalganj News : वीआइपी के जिला कोषाध्यक्ष व शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की बेटी ज्योति की हत्या के बाद आहत परिवार से मिलने भाजपा की सदर विधायक कुसुम देवी गुरुवार को पहुंचीं.

गोपालगंज. वीआइपी के जिला कोषाध्यक्ष व शहर के प्रमुख मिठाई कारोबारी सुरेंद्र प्रसाद की बेटी ज्योति की हत्या के बाद आहत परिवार से मिलने भाजपा की सदर विधायक कुसुम देवी गुरुवार को पहुंचीं. उनके द्वारा परिजनों ने घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस कप्तान अवधेश दीक्षित से बात की गयी.

परिजनों काे दिलाया भरोसा

एसपी से बात के बाद विधायक ने परिजनों को इंसाफ का भरोसा दिलाया. परिजनों ने महम्मदपुर पुलिस पर गंभीर सवाल उठाये. परिजनों ने कहा कि मुखिया शंभू सहनी के परिवार को पकड़ कर नगर थाने में सौंपा गया था. महम्मदपुर पुलिस उल्टे हमारे लोगों को ही हिरासत में लेकर उनको छोड़ दिया. पुलिस ने उनको हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ के बदले उनके बचाव की होती, तो सच सामने आ गया होता. उनके परिवार को भागने का भरपूर मौका महम्मदपुर पुलिस ने दिया. इसपर विधायक ने निष्पक्षता से जांच कराने की बात कही है.

ज्योति की हत्या के बाद मुखिया के परिवार ने सबको किया गुमराह

ज्योति की हत्या के बाद परसौनी के मुखिया शंभु सहनी ने सबको गुमराह करने का काम किया. पुलिस से लेकर अपने लोगों से भी बहू ज्योति के घर छोड़कर भाग जाने की बात कही. उसके झांसे में आकर राजनीतिक लाभ भी उठा लिया. अब भूमिगत होने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही.

.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GURUDUTT NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >