‘बीडीओ मैडम! मेरे बेटे को ट्राई साइकिल दे दीजिए’… मां की एक पुकार पर तुरंत पसीजा अधिकारी का दिल

Gopalganj News: गोपालगंज के फुलवरिया में विशेष सहयोग शिविर के दौरान बीडीओ पूजा कुमारी ने दिव्यांग युवक को ट्राई साइकिल दिलाई. 264 में से 176 मामलों का मौके पर निपटारा किया गया.

गोपालगंज से राकेश कुमार की रिपोर्ट
Gopalganj News:
गोपालगंज जिले के फुलवरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में आयोजित तीन दिवसीय विशेष सहयोग शिविर के अंतिम दिन एक ऐसा भावुक दृश्य देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया. अपने दोनों पैरों से दिव्यांग इकलौते बेटे के लिए ट्राई साइकिल की मांग लेकर पहुंची एक बुजुर्ग मां की फरियाद पर प्रशासन ने तुरंत संवेदनशीलता दिखाई और कुछ ही देर में उसके बेटे को नई ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी.

बीडीओ से मिलने की गुहार, कर्मी ने दिखाई संवेदनशीलता

बुजुर्ग महिला अपने दिव्यांग बेटे के साथ शिविर में पहुंची और वहां मौजूद कर्मियों से बार-बार पूछ रही थी कि “बीडीओ मैडम कहां मिलेंगी?” उसकी बेबसी को समझते हुए एक कर्मी ने तुरंत उसे प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) पूजा कुमारी के पास पहुंचाया.

महिला ने भावुक होकर बीडीओ से कहा, “मैडम! मेरा बेटा दोनों पैरों से दिव्यांग है, उसे एक ट्राई साइकिल दे दीजिए.

बीडीओ पूजा कुमारी ने तुरंत दिया मदद का भरोसा

बीडीओ पूजा कुमारी ने महिला की पूरी बात गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनी. उन्होंने महिला को आश्वस्त करते हुए कहा, माजी, आप चिंता मत कीजिए. आपके बेटे को निश्चित रूप से ट्राई साइकिल मिलेगी.

इसके बाद उनके निर्देश पर संबंधित कर्मियों ने तत्काल आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं और शिविर स्थल पर ही दिव्यांग युवक को नई ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दी.

ट्राई साइकिल मिलते ही खिल उठा युवक का चेहरा

इमिलिया माझा गांव निवासी कामेश्वर शाह के पुत्र श्याम कुमार शाह को जैसे ही ट्राई साइकिल मिली, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह मुस्कुराते हुए ट्राई साइकिल चलाने लगा, जबकि उसकी मां की आंखों से राहत और खुशी के आंसू छलक पड़े. इस भावुक पल ने शिविर में मौजूद लोगों का भी दिल जीत लिया.

विशेष सहयोग शिविर में 176 मामलों का मौके पर निपटारा

तीन दिवसीय विशेष सहयोग शिविर के अंतिम दिन कुल 264 आवेदन प्राप्त हुए. बीडीओ पूजा कुमारी के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 176 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया.

88 लंबित मामलों का 30 दिनों में होगा समाधान

बीडीओ पूजा कुमारी ने बताया कि शेष 88 मामलों को लंबित नहीं रखा जाएगा. सभी आवेदनों का अगले 30 दिनों के भीतर प्रखंड स्तर पर सकारात्मक निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी लाभार्थी को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

प्रशासन की मानवीय पहल की हो रही सराहना

दिव्यांग युवक को तत्काल ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने और बड़ी संख्या में मामलों का मौके पर निष्पादन करने की प्रशासनिक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है. स्थानीय लोगों ने इसे जनहित और संवेदनशील प्रशासन का बेहतर उदाहरण बताया.

Also Read: औरंगाबाद में राजद का महाधरना, सांसद अभय कुशवाहा ने बढ़ते अपराध और महंगाई पर सरकार को घेरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.

वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >