Gopalganj News : बरौली के युवक की चेन्नई में संदेहास्पद स्थिति में मौत, विदेश जाने के लिए दो दिन बाद थी फ्लाइट

बरौली. नगर पर्षद की वार्ड संख्या 10 भड़कुइयां बाबूटोली निवासी प्रो. विनोद सिंह के छोटे बेटे नीलेश कुमार सिंह की मौत चेन्नई के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी.

बरौली. नगर पर्षद की वार्ड संख्या 10 भड़कुइयां बाबूटोली निवासी प्रो. विनोद सिंह के छोटे बेटे नीलेश कुमार सिंह की मौत चेन्नई के एक होटल में संदेहास्पद स्थिति में हो गयी. मृतक दुबई जाने के लिए मेडिकल कराने के बाद फ्लाइट से उड़ान भरने के लिए दो सप्ताह पहले चेन्नई गया था. दो-तीन दिन के बाद नीलेश की फ्लाइट थी. मिली जानकारी के अनुसार नीलेश चेन्नई के एक होटल में ठहरा था. नौ मई की रात नीलेश की उसकी पत्नी से माेबाइल पर बात हुई, पुन: 10 मई को पत्नी अमिता सिंह ने फोन मिलाया, तो उसका मोबाइल बंद मिला. वो दिन भर कॉल लगाती रही लेकिन नीलेश का मोबाइल बंद बताता रहा. तभी नीलेश की भेजी एक पर्ची से होटल का नाम इंटरनेट पर सर्च कर होटल को कॉल किया, होटल के कर्मी नीलेश के कमरे में गये, तो पता चला कि नीलेश की मौत हो चुकी है. होटल वालों ने नीलेश की मौत बाथरूम में फिसलने से होना बताया. होटल वालों की सूचना पर पुलिस पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में लिया.

मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार

नीलेश की मौत की सूचना जैसे हीं परिजनों को मिली, परिवार में चीत्कार मच गया. पिता प्रो विनोद सिंह भी बेटे की मौत की सूचना पर बेहोश होकर गिर पड़े वहीं पत्नी अमिता सिंह बेसुध हो गयी. नीलेश का इकलौता बेटा ईशान अपने दादा तथा मां की ऐसी स्थिति देख मासूम निगाहों से केवल देख रहा था, कुछ समझ नहीं पा रहा था, क्योंकि उसे पिता की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी थी. पड़ाेसी अमिता सिंह को होश में लाते, लेकिन वो फिर बेहोश हो जाती. होश में आने के बाद पिता अपने बेटे का शव लाने के लिए अन्य परिजनों के साथ चेन्नई के लिए निकले.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >