गोपालगंज में इरशाद आलम मौत मामला : RJD-AIMIM के मिले सुर, नेताओं ने कहा-‘दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई’

Gopalganj News : इरशाद आलम मौत मामले में AIMIM ने पीड़ित परिवार के लिए उठाई आवाज. अनश सलाम बोले- पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए.

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Gopalganj News : राजद ने बरौली थाना क्षेत्र के बलहा निवासी इरशाद आलम की जेल में हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसकी निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बरौली थानाध्यक्ष द्वारा प्रताड़ना तथा जेलर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके परिजनों द्वारा लगाए जा रहे गंभीर आरोपों को देखते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है. श्री सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों का आरोप है कि बरौली पुलिस द्वारा इरसाद आलम को लगातार तीन दिनों तक थाने में प्रताड़ित किया गया है. एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गयी. उन्होंने कहा कि किसी भी नागरिक के साथ कानून के दायरे से बाहर जाकर व्यवहार करना लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधि के शासन के विरुद्ध है. राज्य सरकार से पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने तथा दोषियों पर कठोर करवाई की मांग की. राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने भी बरौली पुलिस व जेल प्रशासन को कटघरे में खड़ा करते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि राजद पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी.

AIMIM नेता बोले-सच्चाई सामने लाए प्रशासन

एआइएमआइएम के प्रदेश सचिव व पूर्व प्रत्याशी अनश सलाम ने बताया कि इरशाद आलम की मौत बेहद दुखद और चिंताजनक है. यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है, जिनका निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जवाब मिलना आवश्यक है. हम प्रशासन से मांग करते हैं कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके. यदि जांच में किसी की लापरवाही या संलिप्तता सामने आती है, तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए. पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और कानून व्यवस्था पर जनता का विश्वास बनाए रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है. न्याय और सत्य की स्थापना ही एक सभ्य समाज की पहचान है.

Also Read : गोपालगंज की चनावे जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >