गोपालगंज के 20 बच्चों को मिला नई जिंदगी का मौका, मुफ्त सर्जरी के लिए डंकन हॉस्पिटल रक्सौल भेजे गए

Gopalganj News: गोपालगंज के क्लीफ्ट लिप, क्लीफ्ट पैलेट और टंग-टाई से पीड़ित 20 बच्चों को मुफ्त सर्जरी के लिए रक्सौल के डंकन हॉस्पिटल भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस और इलाज की पूरी व्यवस्था की है.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले में क्लीफ्ट लिप (कटे होंठ), क्लीफ्ट पैलेट (कटा तालू) और टंग-टाई जैसी जन्मजात समस्याओं से पीड़ित बच्चों के इलाज को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है. राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देश पर जिले के 20 बच्चों को निःशुल्क सर्जरी के लिए पूर्वी चंपारण के रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल भेजा गया है.

स्वास्थ्य विभाग ने की विशेष व्यवस्था

इस संबंध में सिविल सर्जन-सह सदस्य सचिव, जिला स्वास्थ्य समिति, गोपालगंज ने एम्बुलेंस नियंत्रण पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं. निर्देशानुसार चिन्हित बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ सुरक्षित रक्सौल पहुंचाने के लिए 2 जुलाई की सुबह 6 बजे तक जिला स्वास्थ्य समिति परिसर में एम्बुलेंस उपलब्ध कराई गई.

ऑपरेशन के बाद बच्चों को सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सर्जरी और चिकित्सीय जांच पूरी होने के बाद सभी बच्चों को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की भी व्यवस्था की गई है, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

आरबीएसके टीम को दिए गए विशेष निर्देश

उचकागांव, हथुआ, फुलवरिया, कटेया और सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) की टीम के माध्यम से चिन्हित बच्चों को निर्धारित समय पर जिला मुख्यालय भेजना सुनिश्चित करें.

गरीब परिवारों को मिलेगी बड़ी राहत

सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. इजरायल ने कहा कि इस पहल से जन्मजात विकार से पीड़ित बच्चों को पूरी तरह निःशुल्क इलाज और सर्जरी की सुविधा मिलेगी. इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी और बच्चों का बेहतर उपचार संभव हो सकेगा.

इसे भी पढ़ें: औरंगाबाद में ट्रेन के आगे कूदा युवक, दो पत्नियों में हुए विवाद के बाद दी जान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manish raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >