गोपालगंज में मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन से होगी निगरानी, डीजे पर प्रतिबंध

Gopalganj Muharram News: गोपालगंज में मुहर्रम पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. एसपी विनय तिवारी ने समीक्षा बैठक में संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी, ड्रोन कैमरों से मॉनिटरिंग और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध के निर्देश दिए.

Gopalganj Muharram News: (मनीष राज) गोपालगंज में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने की. बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी तथा सभी थाना अध्यक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए.

बैठक में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था तथा प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

निर्धारित रूट और समय पर ही निकलेंगे जुलूस

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी ताजिया और मुहर्रम जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही निकाले जाएंगे. सभी जुलूसों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके.

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

बैठक में मुहर्रम जुलूस के लाइसेंस निर्गमन, रूट निर्धारण, बैरिकेडिंग तथा यातायात व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए प्रमुख स्थानों पर ड्रोन कैमरों से निगरानी करने का निर्णय लिया गया. साथ ही सोशल मीडिया और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए गए.

डीजे बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मुहर्रम के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन पर तत्काल कार्रवाई की जाए.

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पर्व के दौरान लगातार निगरानी बनाए रखने का निर्देश दिया, ताकि मुहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा कल: हाजीपुर के 12 सेंटरों पर कड़े इंतजाम, जानें रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >