गोपालगंज के मांझा कॉलेज में हिंदी पखवाड़े पर क्विज प्रतियोगिता, अदिति कुमारी रहीं प्रथम

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मांझा में हिंदी पखवाड़े के अवसर पर एक ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई. महाविद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक क्षमता का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में अदिति कुमारी, नीलू श्रीवास्तव और अन्नू कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया.

Gopalganj News: राजकीय डिग्री महाविद्यालय, मांझा में हिंदी पखवाड़े के तहत एक दिवसीय ज्ञानवर्धक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी बौद्धिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने की. उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में ज्ञानार्जन की ललक, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है. उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की.

प्रतियोगिता में अदिति कुमारी ने प्रथम, नीलू श्रीवास्तव ने द्वितीय और अन्नू कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य और प्राध्यापकों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

75 प्रतिशत उपस्थिति के महत्व की दी जानकारी

इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक धर्मेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को कक्षाओं में 75 प्रतिशत अनिवार्य उपस्थिति के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से शैक्षणिक अनुशासन बनाए रखने की अपील की.

सहायक प्राध्यापक प्रांजल बरनवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय में आगे भी इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा.

कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक सुशांत राज, लाली कुमारी, प्रिया पूजा, नीलम पटेल, नीतू कुमारी, प्रशांत शेखर उपाध्याय, शिवम कुमार तिवारी, सद्दाम हुसैन, वरिष्ठ लिपिक राजू राय, कार्यालय सहायक हरि ओम सहित अन्य शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मचारी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >