गोपालगंज के माधोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण, एसपी विनय तिवारी ने लंबित कांडों के निष्पादन के दिए निर्देश

गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी ने माधोपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली और अभिलेखों की गहन समीक्षा की. लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी और शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

Gopalganj News: पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने 31 जुलाई को गोपालगंज के माधोपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया. इस दौरान थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की गयी.

थाना के अभिलेखों और व्यवस्था की जांच

निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, गुंडा पंजी, अपराध निर्देशिका सहित भाग-दो और भाग-तीन के अभिलेखों का अवलोकन किया गया. इसके अलावा हाजत की स्थिति, अभिलेखों के रखरखाव और थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया.

लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

समीक्षा के दौरान एसपी ने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और लंबित वारंट एवं कुर्की के निष्पादन में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया.

एसपी ने वाहन जांच अभियान को और प्रभावी बनाने तथा शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये.

संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाने को कहा

विनय तिवारी ने संवेदनशील स्थलों पर लगातार निगरानी बनाए रखने और आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई और अभिलेखों के समुचित रखरखाव का भी निर्देश दिया.

एसपी ने पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और तत्पर रहने को कहा. निरीक्षण के दौरान थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिये गये, ताकि जिले में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जा सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >