गोपालगंज में दिनदहाड़े ज्वेलरी लूटने आए बदमाशों की फायरिंग में युवक की मौत, भीड़ ने दो लुटेरों को मार डाला

Bihar Crime News: गोपालगंज के भोरे में ज्वेलरी लूट के बाद भाग रहे अपराधियों ने पीछा करने पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक ग्रामीण की मौत हो गई. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने दो लुटरों को पकड़कर पिटाई कर दी. जिससे दोनों की मौत हो गई.

Bihar Crime News: गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र के लाला छापर गांव में शुक्रवार को अपराधियों ने दुस्साहस की सारी हदें पार कर दीं. ‘दीपक ज्वेलर्स’ नाम की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लूटपाट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. लूट के बाद जैसे ही अपराधी बाइक से फरार होने लगे, ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया.

खुद को घिरता देख अपराधियों ने भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं. इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे डबलू मिश्र (40) को गोली लग गई. गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई.

एक बदमाश की भी मौत

राहगीर की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. लोगों ने भाग रहे दो अपराधी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. जिससे दोनों की मौत हो गई. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि भीड़ ने अपराधियों की अपाचे बाइक को खींचकर आग के हवाले कर दिया. देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी.

आरोपी को बचाने के लिए दुकान में किया बंद

भीड़ के उग्र तेवर को देखते हुए पुलिस ने पकड़े गए अपराधी को ‘दीपक ज्वेलर्स’ की दुकान के अंदर बंद कर दिया, ताकि उसकी जान बचाई जा सके. वहीं, दूसरा आरोपी भागते-भागते मठिया गांव के पास पकड़ा गया.

तीन साल बाद फिर उसी दुकान को बनाया निशाना

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि इसी दुकान में ठीक तीन साल पहले 23 अप्रैल को भी लूट हुई थी. एक बार फिर 24 अप्रैल को अपराधियों ने उसी दुकान को निशाना बनाया, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

मौके पर भारी पुलिस बल, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता और भोरे थानाध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से एक रिवॉल्वर और जली हुई बाइक के अवशेष बरामद किए हैं. साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार अपराधियों की तलाश जारी है. पुलिस दो अपराधियों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. अभी भी एक की तलाश जारी है.

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. ग्रामीण पकड़े गए अपराधियों को मौके पर ही सजा देने की मांग कर रहे हैं, जबकि पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुटी है.

Also Read: ‘तेजस्वी क्या उखाड़ेंगे, हम भी देखते हैं…’ विधानसभा के बाहर अनंत सिंह ने लालू के बेटे को दिया चैलेंज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >