Gopalganj road repair: शहर के जादोपुर रोड की ओर से आने वाले मुख्य मार्ग पर करीब एक माह से धंसे सड़क के स्लैब की समस्या को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आया है. सड़क के बीच धंसे स्लैब की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है. इससे राहगीरों और वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है.
धंसे हुए स्लैब के कारण इस मार्ग से गुजरने वाले ई-रिक्शा और बाइक चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. गड्ढे में पहिया चले जाने से ई-रिक्शा के असंतुलित होकर पलटने का खतरा बना हुआ था. वहीं, बाइक सवारों के भी अचानक गिरकर हादसे का शिकार होने की आशंका बनी रहती थी.
सामाजिक कार्यकर्ता ने उठायी थी मरम्मत की मांग
सामाजिक कार्यकर्ता शाहिद इमाम उर्फ हेलमेट मैन ने सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की थी. इसके बाद सड़क की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए डिजिटल माध्यम पर खबर प्रकाशित की गयी. खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने संज्ञान लेते हुए धंसे हुए हिस्से की मरम्मत का कार्य शुरू कराया.
मरम्मत शुरू होने से लोगों को मिली राहत
सड़क की मरम्मत शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने राहत जतायी है. लोगों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान होने से संभावित हादसे को टाला जा सकेगा. स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत का काम जल्द पूरा कराने की मांग की है, ताकि आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं हो.
इसे भी पढ़ें: सारण: शादी के 6 महीने बाद ऐसा क्या हुआ? पहले चेन्नई में पति की मौत, फिर बंद कमरे में मिली पत्नी की लाश!
