गोपालगंज में बिहार बंद बेअसर, प्रशासन अलर्ट के बीच सामान्य रूप से खुले बाजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Gopalganj Bihar Bandh : गोपालगंज में बिहार बंद के आह्वान का फिलहाल कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिल रहा है. जिले के बाजार सामान्य रूप से खुले हैं और जनजीवन भी सामान्य है. हालांकि, प्रशासन किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है.

Gopalganj Bihar Bandh : बिहार बंद के आह्वान को लेकर गोपालगंज जिले में प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है. किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं, जिसके तहत जिले के सभी अस्पतालों और खासकर सदर अस्पताल में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. हालांकि फिलहाल बंदी का असर देखने को नहीं मिल रहा है.

सिविल सर्जन के निर्देश पर अस्पतालों में बढ़ाई गई चौकसी

सिविल सर्जन डॉ. मोहम्मद इसरायल के कड़े निर्देशों के बाद 'डायल-102' एम्बुलेंस सेवा को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया गया है. इसके साथ ही इमरजेंसी वार्ड में स्वास्थ्य कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में मरीजों को तुरंत और बेहतर इलाज मिल सके. सुरक्षा और आपातकालीन तैयारियों को देखते हुए सभी डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं और उन्हें अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का सख्त आदेश दिया गया है.

डीएम और एसपी खुद ले रहे हैं स्थिति का जायजा

जिला प्रशासन लगातार जिले की हर गतिविधि और स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है. जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) स्वयं क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर कानून-व्यवस्था और हालातों का जायजा ले रहे हैं, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं. विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

फिलहाल जिले में सामान्य है स्थिति, बाजार खुले

खबर लिखे जाने तक जिले में 'बिहार बंद' का कोई खास और व्यापक असर देखने को नहीं मिला है. शहर के बाजार सामान्य रूप से खुले हुए हैं और आम जनजीवन भी पूरी तरह से सामान्य गति से चल रहा है. इसके बावजूद, किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से तैयार और सतर्क बना हुआ है.

Also Read : गोपालगंज डायट में शिक्षकों की ट्रेनिंग संपन्न, स्कूलों में बेहतर माहौल बनाने का मिला मंत्र


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish Raj

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >