करंट लगने से पूर्व मुखिया की मौत, मातम में परिजन

Gopalganj News: गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र में सरिया में करंट आने से पूर्व मुखिया की मौत हो गई. वह अपनी दुकान से सरिया निकाल रहे थे. तभी सरिया में अचानक करंट दौड़ गई. हॉस्पिटल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई.

Gopalganj News (मनीष राज की रिपोर्ट): गोपालगंज जिले के मांझा थाना क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां करंट लगने से एक पूर्व मुखिया की मौत हो गई. मृतक की पहचान भटवलिया गांव निवासी दिनेश कुमार राम, उम्र 35 वर्ष, पिता हीरामन राम के रूप में हुई है.

सरिया में अचानक आया करेंट

बताया जा रहा है कि दिनेश कुमार राम भटवलिया बाजार स्थित अपने हार्डवेयर की दुकान पर काम कर रहे थे. इसी दौरान वह दुकान से सरिया निकालकर दे रहे थे, तभी अचानक सरिया में करंट आ गया और वह उसकी चपेट में आ गए. करंट लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक की लहर है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिनेश कुमार राम कोइनी पंचायत के पूर्व मुखिया भी रह चुके थे और क्षेत्र में उनकी अच्छी पहचान थी. घटना के बाद बाजार में सन्नाटा पसर गया. वहीं, मांझा एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है, और करंट लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

Also Read: गोपालगंज के युवक की चेन्नई में संदेहास्पद मौत, विदेश जाने के लिए घर से निकला था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Suryakant Kumar

Published by: kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >