Gopalganj कोर्ट परिसर में अंधाधुंध गोलीबारी, कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को मारी गोली

Gopalganj: गोपालगंज कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना हुई है. कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को अदालत में पेशी के दौरान को अपराधियों ने गोली मार दी. अंधाधुंध फायरिंग में एक अन्य कैदी को भी गोली लगने की खबर आ रही है.

Gopalganj: गोपालगंज कोर्ट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अचानक अफरातफरी मच गई जब कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को पेशी के दौरान उसपर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में विशाल सिंह को गोली लग गई. अचानक हुई इस गोलीबारी में पेशी के लिए आये एक और कैदी को गोली लगने की सूचना है.

दो अपराधी गिरफ्त में

गोपालगंज के कोर्ट कैंपस हुई जमकर गोलीबारी में कुख्यात अपराधी विशाल सिंह कुशवाहा को अपराधियों ने गोली मार दी. विशाल भी पुलिस की कैद में था. अबतक इस मामले में दो अपराधी पकड़े गए हैं. भारी संख्या में पुलिसकर्मी कोर्ट परिसर में मौजूद हैं. घटना की सूचना मिलते हीं एसपी और एसडीपीओ मौके पर पहुंच गए हैं. कोर्ट परिसर में हुई वारदात के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है. कुख्यात विशाल मीरगंज थाना क्षेत्र के मटिहानी नैन का रहनेवाला है. उस पर दो दर्जन से अधिक मर्डर, रंगदारी, लूट के मामले दर्ज हैं.

ऐसे दूसरे कैदी को लगी गोली

शुक्रवार को गोपालगंज जिले के कुख्यात अपराधी विशाल की कोर्ट में पेशी थी. जैसे ही वो पेशी के लिए कोर्ट परिसर में आया, उसी वक्त पहले से घात लगाए हथियार बंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे गोली विशाल सिंह के कान को छूते दूसरे कैदी के पेट में लग गई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फायरिंग करने वालों को गिरफ्त मेंं ले लिया. इनके पास से हथियार और खोखा बरामद हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >