गोपालगंज क्लब में मैटयुक्त वुडेन बैडमिंटन कोर्ट का हुआ उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिली सौगात

Gopalganj Badminton Court : गोपालगंज क्लब के इंडोर स्टेडियम में एक नवनिर्मित मैटयुक्त वुडेन बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया है. यह सुविधा जिले के सीनियर और जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए खुशी का अवसर है.

Gopalganj Badminton Court : शहर स्थित गोपालगंज क्लब के इंडोर स्टेडियम में रविवार की सुबह नवनिर्मित मैटयुक्त वुडेन बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन किया गया. सुप्रसिद्ध फिजिशियन डॉ. राजीव रंजन ने फीता काटकर नए कोर्ट का उद्घाटन किया. कोर्ट के तैयार होने से जिले के सीनियर और जूनियर बैडमिंटन खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गयी.

दो बैडमिंटन कोर्ट को बनाया गया मैटयुक्त वुडेन

गोपालगंज क्लब के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने के लिए पहले से दो कोर्ट हैं. दोनों कोर्ट की पक्की सतह पर लकड़ी का बेस तैयार कर उसके ऊपर मैट लगाया गया है. इससे खिलाड़ियों को अब खेलने के लिए बेहतर और सुरक्षित सतह मिल सकेगी.

गोपालगंज की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

चोट के खतरे को कम करेगा नया कोर्ट

मैटयुक्त वुडेन कोर्ट पर खेलने से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार आने के साथ चोट लगने की आशंका भी कम होगी. खासकर पैरों, घुटनों और जोड़ों पर पड़ने वाला दबाव कम होने से खिलाड़ियों को दर्द और अन्य परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है.

पक्की सतह पर खेलने से होती थी परेशानी

इससे पहले पक्की सतह पर बैडमिंटन खेलने के दौरान खिलाड़ियों को पैरों और घुटनों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता था. नए कोर्ट के निर्माण से खिलाड़ियों को इन परेशानियों से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है. खिलाड़ियों ने मैटयुक्त वुडेन कोर्ट को जिले में बैडमिंटन खेल के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया.

उद्घाटन समारोह में जुटे खिलाड़ी और खेलप्रेमी

उद्घाटन समारोह में प्रो. त्रिभुवन सिंह, अधिवक्ता परवेज हसन, क्लब के खेल सचिव अब्दुस सलाम, टीएस वर्मा उर्फ भोला भइया, मनीष रंजन उर्फ मिंकू सिंह, अधिवक्ता रूपेश तिवारी और अधिवक्ता सारिक इमाम सहित बड़ी संख्या में बैडमिंटन खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे.

Also Read : गोपालगंज : हाजिरी रजिस्टर में 225 बच्चे, मौके पर मिले सिर्फ 141, 3 शिक्षिकाएं भी गायब, प्रधानाध्यापक से 3 दिनों में मांगा गया जवाब


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >