भाजपा जिला कार्यालय में शुरू हुआ ‘जन सहयोग कार्यक्रम’, हर माह लोगों की समस्याएं सुनेंगे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

गोपालगंज भाजपा कार्यालय में 'जन सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घोषणा की है कि वे हर माह के अंतिम शुक्रवार को उपस्थित रहकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे.

गोपालगंज : भाजपा के जिला कार्यालय में रविवार को आम लोगों की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से ‘जन सहयोग कार्यक्रम’ की शुरुआत की गयी. कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मौजूदगी में किया गया. भोरे के पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गोपालगंज सदर विधायक सुभाष सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा जिला संगठन की यह पहल आम लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा कार्यालय में पहले से ही जन सहयोग कार्यक्रम चल रहा है. अब जिला स्तर पर इसकी शुरुआत होने से ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए स्थानीय मंच मिलेगा.

उन्होंने कहा कि लोग अब भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और शिकायतें रख सकेंगे. संगठन के माध्यम से संबंधित विभागों और अधिकारियों तक उनकी बात पहुंचाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा.

हर माह अंतिम शुक्रवार को कार्यालय में रहेंगे मंत्री

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने घोषणा करते हुए कहा कि वह प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में उपस्थित रहकर आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे. इसके अलावा स्थानीय विधायक और विधान पार्षद भी तय कार्यक्रम के अनुसार कार्यालय में मौजूद रहेंगे, ताकि लोगों को अधिक सुविधा मिल सके.

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा जनता के बीच रहकर काम करने में विश्वास रखती है. जन सहयोग कार्यक्रम इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

जनसेवा भाजपा की प्राथमिकता : जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा आम लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ी रही है. जन सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से संगठन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, गोपालगंज सदर विधायक सुभाष सिंह, पूर्व विधायक आचार्य विश्वनाथ बैठा, वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार, मार्कण्डेय राय शर्मा, दुर्गा राय, दिनेश सिंह, विनय यादव, दीपक दीपू, मीडिया प्रभारी रितेश सिंह, चंद्रमोहन पांडेय, राजेश साहनी, मनीष कुमार गुप्ता, चंद्रेश सिंह, चंदन तिवारी, प्रमोद गुप्ता, रामेश्वर सिंह, शिवबालक कुशवाहा, अवधेश श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Alos Read : डेहरी EO हत्याकांड: गाड़ी में विवाद के बाद लोहे की रॉड से हमला, ड्राइवर गिरफ्तार; DM बोले- मेडिकल टीम बनाई...


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >