गोपालगंज के भोपतपुरा में पति-पत्नी के विवाद में मारपीट, तीन घायल; दोनों पक्षों ने दर्ज कराई प्राथमिकी

गोपालगंज के भोपतपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj News: जगतौली ओपी क्षेत्र के भोपतपुरा गांव में पति-पत्नी के बीच चल रहे आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए. घटना के बाद पति और पत्नी दोनों की ओर से अलग-अलग आवेदन दिए गए, जिसके आधार पर पुलिस ने कुल आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पति ने पत्नी समेत पांच लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप

पहली प्राथमिकी धर्मेंद्र सिंह के फर्द बयान पर दर्ज की गई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि 30 जुलाई को उनकी पत्नी सुमन देवी गांव के विजय यादव, भोला राय, प्रिंस राय, शोभा देवी सहित अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचीं और उनके साथ मारपीट की.

धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए भोरे रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, गोपालगंज रेफर कर दिया. उन्होंने अस्पताल में ही अपना बयान दर्ज कराया.

पत्नी ने भी पति और दो अन्य पर दर्ज कराया केस

दूसरी ओर धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सुमन देवी ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पति के साथ उनका मामला न्यायालय में लंबित है.

सुमन देवी के अनुसार, वह गांव के कुछ लोगों के साथ अपने ससुराल से कीमती सामान लेने गई थीं. इसी दौरान उनके पति धर्मेंद्र सिंह, सोनार्थी देवी और बंटी सिंह ने उनके साथ मारपीट की.

बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण भी हुए घायल

सुमन देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ग्रामीण ब्यास राय को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया.

पुलिस कर रही मामले की जांच

जगतौली ओपी पुलिस ने दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में इस उद्योग के लिए सरकार देगी 70 करोड़ रुपये तक की सब्सिडी, एक क्लिक में होगा आवेदन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुरेश राय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >