गोपालगंज में वारदात की तैयारी में थे चार युवक! पुलिस को देखते ही भागे, दो पकड़े गये

पुलिस ने अरार मोड़ पर हथियार के साथ वारदात की तैयारी कर रहे चार युवकों में से दो को पकड़ा है. उनके पास से देसी पिस्टल, बाइक और मोबाइल फोन बरामद हुए हैं. फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

Gopalganj news: नगर थाना पुलिस ने सोमवार की शाम अरार मोड़ स्थित टी-ब्रेक दुकान के पास कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ संदिग्ध स्थिति में खड़े दो किशोरों को पकड़ा. पुलिस के अनुसार, मौके पर चार युवक मौजूद थे और किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे, लेकिन पीछा कर दो को पकड़ लिया गया. दो अन्य युवक मौके से फरार हो गये.

पुलिस ने पकड़े गये किशोरों के पास से एक देसी पिस्टल, सुपर स्प्लेंडर बाइक और दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. मामले में चार युवकों को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.

गुप्त सूचना मिलते ही अरार मोड़ पहुंची पुलिस

नगर थाना में प्रतिनियुक्त सअनि रुस्तम अली पुलिस बल के साथ सोमवार की शाम गश्ती पर थे. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि अरार मोड़ स्थित टी-ब्रेक दुकान के पास चार युवक हथियार के साथ बाइक लेकर खड़े हैं और किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं.

सूचना का सत्यापन करने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही चारों युवक भागने लगे. पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य गलियों का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

बाइक की डिक्की खोलते ही मिला हथियार

पुलिस ने पकड़े गये युवकों से पूछताछ के साथ उनकी बाइक की तलाशी ली. सुपर स्प्लेंडर बाइक की डिक्की से एक देसी पिस्टल बरामद हुई.

इसके अलावा एक किशोर के पास से आईफोन और दूसरे के पास से नथिंग कंपनी का मोबाइल फोन मिला. पुलिस ने बाइक और दोनों मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया.

फरार दोनों युवकों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के अनुसार, पकड़े गये दोनों किशोर अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. वहीं मौके से फरार दोनों युवकों की पहचान और उनके संभावित ठिकानों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है.

पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. हथियार कहां से आया और युवक किस वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, पुलिस इन बिंदुओं पर भी जांच कर रही है.

वारदात से पहले पुलिस की कार्रवाई

पुलिस की इस कार्रवाई से संभावित वारदात को लेकर कई सवाल भी खड़े हुए हैं. हालांकि, युवक वास्तव में किस घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा. पुलिस फरार युवकों की गिरफ्तारी के साथ पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

इसे भी पढ़ें:  बिहार पुलिस को मिलेगा नया मुखिया, जानिए कौन-कौन से आईपीएस अधिकारी हैं मुख्य दावेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >