गोपालगंज: श्रीपुर में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, पांच लोग जख्मी

गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे दोनों पक्षों के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिख रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के आपसी विवाद ने बुधवार की देर शाम हिंसक रूप ले लिया. विवाद को लेकर दोनों पक्ष अचानक एक-दूसरे के आमने-सामने आ गये. देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे तथा लोहे के रॉड चलने लगे. इस भीषण मारपीट में दोनों पक्षों के कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये, जिससे पूरे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

दो परिवारों के बीच हुई कहासुनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नबीरुल्लाह एवं नसरुद्दीन के परिवारों के बीच पति-पत्नी के किसी घरेलू विवाद को लेकर पहले तीखी कहासुनी हुई थी. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और एक-दूसरे पर जानलेवा हमला करने लगे. आस-पास के स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप और बीच-बचाव के बाद किसी तरह इस झगड़े को शांत कराया जा सका.

मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

इस हिंसक घटना से जुड़ा एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग आपस में लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कानून-व्यवस्था बहाल की.

जांच में जुटी स्थानीय पुलिस

पुलिस की मदद से सभी घायल व्यक्तियों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार किया जा रहा है. श्रीपुर थाना पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच-पड़ताल में जुटी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लिखित आवेदन मिलने और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

Also Read: गोपालगंज: भोरे बीडीओ के सम्मान में विदाई समारोह, जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने किया सम्मानित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh gupta

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >