गोपालगंज. जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में थानाध्यक्षों के नेतृत्व में गुंडा परेड का आयोजन किया गया. इस दौरान चिह्नित असामाजिक तत्वों और शांति भंग करने वाले व्यक्तियों को थाने पर बुलाकर उनकी परेड करायी गयी. पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सख्त हिदायत दी कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक या असामाजिक गतिविधि में शामिल नहीं हों. गुंडा परेड के दौरान पुलिस ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी तरह की अवैध हरकत में लिप्त पाये गये, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस का यह कदम आगामी त्योहारी सीजन और स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है. एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि जिले में इस तरह की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी, ताकि असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम रहे और आम लोग सुरक्षित महसूस करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
