मां की डांट से लड़की ने घर में लगाया फंदा, गंभीर हालत में पटना रेफर

Gopalganj News:गोपालगंज जिले के पिपराही गांव में एक 16 वर्षीय लड़की ने खौफनाक कदम उठा ली. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

Gopalganj News, मनीष राज : गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां मां की डांट से आहत होकर एक 16 वर्षीय लड़की ने खौफनाक कदम उठा ली. लड़की की पहचान मनोज प्रसाद की बेटी सीता कुमारी के रूप में हुई है. फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

​घरेलू विवाद में मिली थी डांट

परिजनों के अनुसार शनिवार को किसी घरेलू बात को लेकर मां और बेटी के बीच अनबन बनी. मां द्वारा फटकार लगाए जाने से सीता काफी नाराज हो गई. इसी गुस्से में आकर उसने घर के एक कमरे में जाकर गले में फंदा लगा लिया.

​परिजनों ने आनन-फानन में कराया भर्ती

​घटना का पता चलते ही घर में कोहराम मच गया, परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में फंदे से नीचे उतारा और तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. प्राथमिक उपचार के बाद भी लड़की की सेहत में कोई सुधार नहीं हुई , जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज रेफर कर दिया.

​PMCH में चल रहा हैं इलाज

​सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने लड़की की हालत को चिंताजनक पाते हुए उसे प्राथमिक चिकित्सा के बाद तुरंत PMCH रेफर कर दिया है. डॉक्टरों के अनुसार लड़की की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसे विशेषज्ञों की निगरानी में रखा गया है.

Also Read: अकबरपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: सालों से आंखों में धूल झोंक रहा शराब माफिया गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.

उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >