Free Health Checkup: उचकागांव थाना परिसर में बुधवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटना के सौजन्य से एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य जांच सह परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था.
पुलिसकर्मियों और आगंतुकों की हुई स्वास्थ्य जांच
शिविर में मेदांता अस्पताल से पहुंची विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने उचकागांव थाने में कार्यरत अधिकारियों, महिला एवं पुरुष पुलिस जवानों के साथ थाने में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया. इस दौरान ब्लड प्रेशर, मधुमेह, ऑक्सीजन लेवल, शरीर का तापमान और वजन समेत विभिन्न स्वास्थ्य मानकों की जांच की गयी.
खान-पान और तनावमुक्त रहने की दी सलाह
स्वास्थ्य जांच के बाद विशेषज्ञ चिकित्सकों ने खान-पान और दैनिक दिनचर्या को बेहतर रखने को लेकर आवश्यक सुझाव दिये. भागदौड़ भरी जिंदगी में तनावमुक्त रहने के लिए भी चिकित्सकों ने निशुल्क परामर्श दिया.
पुलिस अधिकारियों ने पहल की सराहना की
इस अवसर पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, अपर थानाध्यक्ष टिंकू कुमार, दरोगा आनंद कुमार सिंह, जमादार कन्हैया लाल सिंह समेत थाने के कई कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. पुलिस अधिकारियों ने मेदांता अस्पताल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें: ‘झंडू कुमार’ को कभी नाम पर मिले ताने, मेडल जीते तो हुआ भव्य स्वागत, पीएम मोदी की भी मिली बधाई
