थावे में मारपीट में महिला सहित चार लोग घायल, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

गोपालगंज. जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव में शनिवार की रात अनिरुद्ध पर्वत अपने बथान में मौजूद थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगो के द्वारा राजू यादव समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया.

गोपालगंज. जिले के थावे थाना क्षेत्र के चनावे गांव में शनिवार की रात अनिरुद्ध पर्वत अपने बथान में मौजूद थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगो के द्वारा राजू यादव समेत अन्य लोगों ने उन पर हमला कर दिया. मारपीट में अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए. शोरगुल सुनकर बचाने पहुंचे पप्पू पर्वत, कुसमावती देवी और चंद्रकांति देवी को भी आरोपितों ने पीटकर घायल कर दिया. इसी दौरान महिलाओं के गले से सोने का चेन और मंगलसूत्र भी छीन लिया गया. घटना के बाद अनिरुद्ध पर्वत की शिकायत पर राजू यादव, मंटू यादव, सूरज यादव, पंकज यादव और अरविंद यादव के खिलाफ थावे थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOVIND KUMAR

GOVIND KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >