गोपलामठ में युवक की मौत के मामले में मां ने चार पट्टीदारों के खिलाफ दर्ज करायी हत्या की प्राथमिकी

थावे. थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में मंगलवार को युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले मृत राकेश कुमार सिंह की मां सम्पति देवी ने चार पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थावे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.

थावे. थावे थाना क्षेत्र के गोपलामठ गांव में मंगलवार को युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले मृत राकेश कुमार सिंह की मां सम्पति देवी ने चार पट्टीदारों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थावे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. सम्पति देवी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह पुत्र को जगाने गयी, तो दरवाजा सटा हुआ मिला. खोलने पर देखा कि पुत्र का शव गले में गमछे के सहारे कड़ी से लटका हुआ था. शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और शव को नीचे उतारा. उनके अनुसार गर्दन पर गहरे जख्म के निशान थे. उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पट्टीदार वृजकिशोर सिंह, रामएकबाल सिंह, पवन कुमार और अंश उर्फ धनु घटना के बाद से घर छोड़कर फरार हैं. मृतक की मां ने बताया कि इनसे उनका दीवानी व फौजदारी मुकदमा भी चल रहा है और छह माह पहले जब वह अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण करा रही थीं, तो आरोपितों ने हमला किया था. उस घटना की शिकायत एसपी व कोर्ट को भी दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >