पति के अवैध संबंध और प्रताड़ना से तंग पत्नी ने दर्ज करायी प्राथमिकी

गोपालगंज. पति के अवैध संबंध और लगातार प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है.

गोपालगंज. पति के अवैध संबंध और लगातार प्रताड़ना से परेशान एक विवाहिता ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला जादोपुर थाना क्षेत्र की हरिहरपुर निवासी गीता देवी का है, जिसकी शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के विवेक कुमार से हुई थी. विवाह के समय लाखों रुपये नकद और उपहार के रूप में सामान भी दिये गये थे. पीड़िता ने बताया कि ससुराल पहुंचने के बाद उसे पता चला कि उसके पति का गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध है. विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाने लगी. करीब छह माह बाद स्थिति इतनी बिगड़ गयी कि उसे घर से बाहर निकाल दिया गया. पीड़िता पिछले दो वर्षों से मायके में रह रही है. कई बार पंचायत होने के बावजूद कोई समाधान नहीं निकला. अंततः उसने पति सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >