सासामुसा चीनी मिल चालू कराने की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने तथा किसानों और कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन और तेज हो गया.

सासामुसा. कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा चीनी मिल को चालू कराने तथा किसानों और कर्मचारियों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन और तेज हो गया. धरनास्थल पर जुटे किसान और कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े नजर आये. प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि वे किसी भी हालत में मिल को कटने नहीं देंगे. मिल बंद होने से सैकड़ों परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गये हैं. धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जान देने से भी पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन मिल बंद करने की साजिश सफल नहीं होने देंगे. इस दौरान स्थानीय विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय ने धरनास्थल पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि हर हाल में मिल को चालू कराया जायेगा. विधायक ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हो चुकी है और सरकार की ओर से मिल चलाने का प्रावधान मौजूद है. वहीं मिल चालू कराने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर प्रदर्शनकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल पटना के लिए रवाना हो गया है. प्रतिनिधिमंडल में मो. तौहीद, ध्रुप प्रसाद, मो. मतीन सहित अन्य शामिल हैं, जो विधायक से मिलकर अपनी मांगों को मजबूती से रखेंगे. धरना स्थल पर पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र बैठा, प्रखंड अध्यक्ष मो. तौहीद, सत्येंद्र सिंह, गुड्डू कुशवाहा, सुनील यादव, पशुपतिनाथ तिवारी, छोटन पांडेय, शैलेश पांडेय, जयप्रकाश प्रसाद सहित सैकड़ों किसान और कर्मचारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >