खेत में काम के दौरान करेंट लगने से किसान की मौत, परिजनों में कोहराम, मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव की घटना

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे किसान की करेंट लगने से मौत हो गयी.

गोपालगंज. मांझा थाना क्षेत्र के गौसिया गांव में गुरुवार को खेत में काम कर रहे किसान की करेंट लगने से मौत हो गयी. मृतक गौसिया गांव के निवासी मोफिल यादव का पुत्र इंदर देव यादव था. जानकारी के अनुसार, इंदरदेव यादव अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे. इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रहा लूज हाइ टेंशन तार अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में वे आ गये. करेंट लगते ही मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही मांझा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और लोग बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >