बिहार में बस से मिले 40 लाख के बंद हो चुके नोट, नोटों के मालिक तक पहुंचने में जुटी पुलिस

Bihar News: गोपालगंज में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बस से 40 लाख रुपए के पुराने 1000 और 500 के नोट बरामद किए हैं. होली के मद्देनजर सख्त चेकिंग अभियान के दौरान यह बड़ी बरामदगी हुई. बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Bihar News: बिहार में शराब तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान उत्पाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. बलथरी चेकपोस्ट पर एक बस की तलाशी के दौरान पुलिस ने बैग में छिपाकर रखे गए 40 लाख रुपए के पुराने नोट बरामद किए हैं. जब्त किए गए नोटों में 1000 और 500 के प्रतिबंधित नोट शामिल हैं. जिन्हें सरकार पहले ही अमान्य घोषित कर चुकी है.

शराब तस्करी की जांच में खुली नोटों की खेप

होली के मद्देनजर उत्पाद विभाग और कुचायकोट थाना की टीम यूपी से बिहार आने वाले वाहनों की सख्त जांच कर रही है. इसी दौरान एक बस को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें यात्रियों के बैग की जांच के दौरान पुराने नोटों से भरा एक बैग मिला.

ड्राइवर-खलासी हिरासत में, नोटों का मालिक अब तक अज्ञात

सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि बस के ड्राइवर और खलासी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पुराने नोटों की इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई और इसे कहां पहुंचाया जाना था.

Also Read: बिहार के गया में महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बच्चों से बिछड़ने के बाद उठाया कदम?

नोटबंदी के इतने साल बाद भी जारी है काले धन का खेल?

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि नोटबंदी के इतने साल बाद भी बड़ी मात्रा में पुराने नोट कहां से आ रहे हैं? क्या यह किसी अवैध नेटवर्क का हिस्सा है, या फिर इसे किसी खास मकसद से बिहार लाया जा रहा था. फिलहाल पुलिस जब्त किए गए नोटों की जांच कर रही है और इस पूरे मामले के पीछे के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >