Gopalganj News : शराब तस्करों पर मद्य निषेध विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन के जरिये हुई कार्रवाई

Gopalganj News : बिहार में शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम लगातार एक्शन ले रही है. गोपालगंज एसपी ने कहा है कि हम किसी भी हाल में शराब तस्करों को कामयाब नहीं होने देंगे.

Gopalganj News : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन शराब तस्कर अब भी अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आ रहे हैं. तस्करों ने देसी और चुलाई शराब बनाने का धंधा फिर से शुरू कर दिया है. पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम अब ड्रोन का इस्तेमाल करके इन भट्ठियों को चिन्हित कर ध्वस्त कर रही है. गोपालगंज से आई शराब भट्ठियों पर ड्रोन एक्शन बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के आशा खौरा, बंगरा गांव लिया गया जहां शराब की भट्ठियों को चिन्हित कर ध्वस्त किया गया. हालांकि, तस्कर छापेमारी की भनक लगते ही फरार हो गए.

तस्करों के मंसूबे को नाकाम करने में जुटी टीम

गंडक नदी के किनारे देसी और चुलाई शराब की भट्ठियां चला रहे शराब तस्कर के मंसूबों को पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम नाकाम करने में जुटी है. मद्य निषेध अधीक्षक अमृतेश कुमार ने कहा कि गंडक नदी का जलस्तर घटने के बाद कुछ जगहों पर शराब बनाने का धंधा शुरू किया गया था, जिसे ड्रोन से चिन्हित कर ध्वस्त कर दिया गया है. ये अभियान लगातार जारी रहेगा.

एसपी ने तस्करों को दी चेतावनी

गोपालगंज पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने कहा कि पुलिस की यह सख्त कार्रवाई शराब तस्करों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि शराबबंदी को लागू करने में सरकार और प्रशासन पूरी तरह से तत्पर हैं. हम यूपी की सीमा से लेकर गंडक नदी के दियरा और दुर्गम इलाकों में ज्वाइंट ऑपरेशन चला रहे हैं. किसी भी कीमत पर जिले में शराब तस्करों को पनाह नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Gopalganj News : जिले में पश्चिमी विक्षोभ से कोल्ड-डे जैसा रहा मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >