प्रारंभिक विद्यालयों में बाल मेले में कक्षा एक में नामांकन को लेकर दिखा उत्साह

गोपालगंज. समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कक्षा एक में शत-प्रतिशत नामांकन और बदलाव के उद्देश्य से जिले के कई प्रारंभिक विद्यालयों में गुरुवार को एक दिवसीय बाल मेले का आयोजन किया गया.

गोपालगंज. समग्र शिक्षा अभियान के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कक्षा एक में शत-प्रतिशत नामांकन और बदलाव के उद्देश्य से जिले के उन प्रारंभिक विद्यालयों में गुरुवार को एक दिवसीय बाल मेले का आयोजन किया गया, जिनके परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं. उत्सवी माहौल में आयोजित बाल मेला में आंगनबाड़ी केंद्र में नामांकित बच्चों, कक्षा एक से तीन के विद्यार्थियों तथा उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बाल मेले के दौरान आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए मिट्टी और प्ले-डो से आकृतियां बनाना, रंग पहचान खेल, चित्र पुस्तक कोना, रिंग टॉस, सॉफ्ट बॉल फेंक और हाथ की कठपुतलियों से कहानी सुनाने जैसी गतिविधियां कराई गईं. बच्चों ने खेल-खेल में सीखने का आनंद लिया. कक्षा एक से तीन के बच्चों के लिए पठन कोना, शब्द कार्ड, अक्षर-ध्वनि खेल, गणितीय खेल, अंक पहचान, पैटर्न बनाना, सरल विज्ञान गतिविधियां, कागज मोड़ना, पत्तियों से छपाई और मुखौटा निर्माण जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गयीं

कविता, गीत समेत अन्य प्रस्तुतियों से मोहा मन

कई विद्यालयों में कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कविता, गीत और छोटे-छोटे नाटकों की प्रस्तुति दी. कहानी चक्र के माध्यम से शिक्षकों, सेविकाओं और सात वरिष्ठ लोगों ने बच्चों को रोचक कहानियां सुनायीं. हाथ से बने फ्रेम वाला फोटो कोना भी बच्चों और अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र रहा.

विशेष विमर्श सत्र में अभिभावकों से हुआ सीधा संवाद

बाल मेले में अभिभावकों के लिए विशेष विमर्श सत्र आयोजित किया गया. इसमें शिक्षकों और आंगनबाड़ी सेविकाओं ने प्रारंभिक शिक्षा के महत्व, नियमित उपस्थिति, घर पर पढ़ाई में सहयोग और कक्षा एक के लिए तैयारी की जानकारी दी. अभिभावक-बच्चा कोना में पहेलियां, चित्र बनाना और वस्तुओं के नाम बताने जैसी गतिविधियों के माध्यम से सहभागिता बढ़ायी गयी. फीडबैक दीवार और सुझाव पेटी के जरिये अभिभावकों से सुझाव भी लिये गये. बाल मेले के माध्यम से बच्चों और अभिभावकों में विद्यालय के प्रति सकारात्मक माहौल बना और कक्षा एक में नामांकन को लेकर उत्साह देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Awedhesh kumar raja

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >