गोपालगंज में खेत में करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत, परिजनों ने लगाया शव दूसरे खेत में ले जाने का आरोप

गोपालगंज के थावे में खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला की करंट लगने से मौत। परिजनों ने खेत में तार बिछाने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

Gopalganj News : थावे थाना क्षेत्र के अमैठी कला गांव में खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मृतका की पहचान अमैठी कला निवासी गुलमदीन मियां की पत्नी जैबुल नेसा के रूप में हुई है.

खेत में काम करने के दौरान करंट की चपेट में आयीं महिला

परिजनों के अनुसार, जैबुल नेसा खेत में काम कर रही थीं. इसी दौरान बगल के खेत के चारों ओर सुरक्षा के लिए बिछाये गये करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गयीं. करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी.

परिजनों ने खेत में करंट का तार बिछाने का लगाया आरोप

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ललन प्रसाद ने अपने खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर करंट प्रवाहित तार बिछा रखा था. बताया गया कि ललन प्रसाद के पुत्र नीतीश कुमार ने महिला को करंट की चपेट में आने के बाद देखा.

शव दूसरे खेत में ले जाकर रखने का भी आरोप

परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद महिला के शव को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर दूसरे व्यक्ति के मक्के के खेत में ले जाकर रख दिया गया. दूसरे खेत में शव मिलने के बाद परिजनों ने घटना को लेकर कई सवाल उठाये और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे. स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. परिजनों ने खेत में करंट प्रवाहित तार बिछाये जाने के आरोप की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनीष राज

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >