मांझा के कर्णपुरा से बुजुर्ग 10 दिनों से लापता, परिजनों की चिंता बढ़ी

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपुरा अहीर टोली गांव के बुजुर्ग रामचंद्र यादव नौ जून से लापता हैं, जिससे परिवारजनों की चिंता बढ़ गयी है.

मांझा. स्थानीय थाना क्षेत्र के कर्णपुरा अहीर टोली गांव के बुजुर्ग रामचंद्र यादव नौ जून से लापता हैं, जिससे परिवारजनों की चिंता बढ़ गयी है. परिजनों के अनुसार, वे उस दिन सुबह मांझा बाजार के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे. रामचंद्र यादव के घर नहीं लौटने पर स्वजन उनकी खोजबीन में जुट गये, लेकिन दस दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. काफी प्रयास के बाद भी जब बुजुर्ग का पता नहीं चला, तो स्वजन ने मांझा थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं, परिजनों की चिंता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है और वे लगातार किसी सुराग की उम्मीद लगाये बैठे हैं. पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWEDHESH KUMAR RAJA

AWEDHESH KUMAR RAJA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >