गोपालगंज : कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संगठन ने शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन, जल्द अधिसूचना का भरोसा

Computer Science Teachers Association : बिहार के शिक्षा मंत्री ने विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान विषय को अनिवार्य करने और शिक्षकों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Computer Science Teachers Association : कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष व्यंकटेश मिश्रा के नेतृत्व में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान संगठन की ओर से कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों की विभिन्न मांगों और समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.

विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान के महत्व पर हुई चर्चा

प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री को बताया कि बदलते समय में कंप्यूटर विज्ञान विद्यार्थियों के भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण विषय बन चुका है. इसलिए राज्य के सभी विद्यालयों में इसे प्रभावी ढंग से लागू करने तथा शिक्षकों से जुड़े लंबित मुद्दों का जल्द समाधान किए जाने की मांग की गई.

शिक्षा मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

शिक्षा मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि पहले प्राप्त ज्ञापन पर विभाग स्तर पर विचार किया जा चुका है. उन्होंने बताया कि विद्यालयों में कंप्यूटर विज्ञान विषय को अनिवार्य किए जाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द अधिसूचना जारी करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है.

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

बैठक में जिला अध्यक्ष व्यंकटेश मिश्रा के अलावा प्रमंडल अध्यक्ष पवन कुमार, अनंत कुमार, अमित कुमार पांडेय, नित्या कुमार सहित बड़ी संख्या में कंप्यूटर विज्ञान शिक्षक उपस्थित रहे. सभी ने शिक्षा मंत्री के समक्ष अपनी बात रखी और विषय से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.

प्रतिनिधिमंडल ने जताया आभार

बैठक के अंत में प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री का समय देने और मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया. संगठन ने विश्वास जताया कि शिक्षा विभाग शीघ्र आवश्यक अधिसूचना जारी कर राज्य के विद्यार्थियों और कंप्यूटर विज्ञान शिक्षकों के हित में सकारात्मक निर्णय लेगा.

Also Read : गोपालगंज : नेशनल क्लब ऑफ मीडिया के अनुमंडलीय अध्यक्ष बने रामानुज, महासचिव संजय तिवारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजय कुमार अभय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >