गोपालगंज में बिना सूचना कार्यालय से अनुपस्थित रहने पर दो लिपिकों से स्पष्टीकरण तलब, 24 घंटे में मांगा जवाब

गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय में बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर स्थापना डीपीओ ने दो लिपिकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है. संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है.

Gopalganj News: जिला शिक्षा कार्यालय में अनुशासन बनाए रखने को लेकर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) विनय कुमार सुमन ने सख्त रुख अपनाया है. बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहने के आरोप में दो लिपिकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. दोनों कर्मियों को 24 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने का निर्देश दिया गया है. साथ ही स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

अनुशासनहीनता और लापरवाही का आरोप

स्थापना डीपीओ ने बताया कि अधिकारी के कार्यालय में मौजूद रहने के बावजूद संबंधित लिपिक अनिल कुमार राम और माध्यमिक शिक्षा शाखा के कर्मी बबलू मांझी बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हो जाते हैं. विभाग ने इसे अनुशासनहीनता, मनमानी और सरकारी दायित्वों के प्रति लापरवाही माना है.

कार्यालय के कार्य हो रहे प्रभावित

विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इस तरह की कार्यशैली के कारण कार्यालय के दैनिक कार्यों के निष्पादन में बाधा उत्पन्न होती है और विभागीय कामकाज प्रभावित होता है. ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित कर्मियों से जवाब मांगा गया है.

24 घंटे में देना होगा लिखित जवाब

लिपिक अनिल कुमार राम और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यालय की माध्यमिक शिक्षा शाखा के कर्मी बबलू मांझी को पत्र प्राप्त होने के 24 घंटे के भीतर अपना पक्ष स्पष्ट करते हुए लिखित स्पष्टीकरण जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर होगी कार्रवाई

स्थापना डीपीओ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब प्राप्त नहीं होता है या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो दोनों कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी.

इसे भी पढ़ें- बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >