70वीं बीपीएससी में सफलता पर पूर्व विद्यालय में दीपक कुमार का हुआ सम्मान

Gopalganj News : बेलवां गांव के दीपक कुमार 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफल होकर ग्रामीण विकास पदाधिकारी बने हैं. उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विद्यालय मध्य विद्यालय बेलवां में उन्हें सम्मानित किया गया. यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है.

Gopalganj News : कुचायकोट प्रखंड के बेलवां गांव निवासी दीपक कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ग्रामीण विकास पदाधिकारी (आरडीओ) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि पर उनके पूर्व विद्यालय मध्य विद्यालय बेलवां में शनिवार को एक सादे समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया.

अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

विद्यालय परिवार की ओर से दीपक कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. इस अवसर पर शिक्षकों ने उनकी सफलता को मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का परिणाम बताया.

विद्यार्थियों के लिए बने प्रेरणा स्रोत

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक सत्येंद्र राम ने कहा कि दीपक कुमार की सफलता विद्यालय और पूरे गांव के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धि अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायी है और इससे युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उत्साह मिलेगा.

ये रहे उपस्थित

सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक सत्येंद्र राम, शिक्षक सुमीत कुमार, वीरेंद्र शाह, मनोज कुमार रावत, रमेश तिवारी, रूही कुमारी, आशीष शर्मा, विमलावती देवी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे. सभी ने दीपक कुमार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >