गोपालगंज डांसर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, जांच में सामने आई संलिप्तता

पटोहवा गांव में डांस कार्यक्रम के दौरान डांसर सोनू गोड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने इस चर्चित मामले में एक और आरोपी राधेश्याम यादव को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम प्राथमिकी में नहीं था, लेकिन जांच के दौरान उसकी संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर उसे दबोच लिया गया.

Gopalganj News: कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में डांस कार्यक्रम के दौरान डांसर की गोली मारकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम प्राथमिकी में नहीं था, लेकिन जांच के दौरान उसकी संलिप्तता के साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डांस कार्यक्रम के दौरान मारी गई थी गोली

पुलिस के अनुसार, 18 जून की रात पटोहवा गांव में आयोजित डांस कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के सिसवा टोला फरेंदहा गांव निवासी डांसर सोनू गोड़ को पेट में गोली मार दी गई थी. गंभीर रूप से घायल सोनू को रेफरल अस्पताल कटेया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

पत्नी के बयान पर दर्ज हुई थी एफआईआर

मृतक की पत्नी सुनीता देवी के बयान पर कटेया थाने में पटोहवा गांव निवासी शैलेश सिंह, चांद अली, अमन ठाकुर और मनु गोड़ के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

जांच में सामने आई नई कड़ी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. इस दौरान मुख्य आरोपी शैलेश सिंह और चांद अली को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि नामजद दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं.

जांच के क्रम में भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर कटहरी गांव निवासी राधेश्याम यादव की संलिप्तता के साक्ष्य मिले. इसके बाद पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

फरार आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में फरार अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: 3936 करोड़ की लागत से खगड़िया-पूर्णिया हाईवे बनेगा फोरलेन, सिर्फ 2 घंटे में पूरा होगा सफर


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Arvind choubey

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >