कोरोना फाइटर : पाठकों तक अखबार पहुंचा कर अमित लड़ रहे कोरोना से जंग

भोरे : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस जंग में भोरे प्रखंड के बंधुछापर गांव निवासी अमित कुमार पांडेय क्षेत्र के पांच सौ घरों में अपनों तक अखबार पहुंचा कर देश-दुनिया की सच्ची खबर पहुंचाने की जिम्मेदारी आज बखूबी निभा रहे हैं. अमित इस लॉकडाउन में प्रतिदिन 28 किलोमीटर जा कर घर-घर तक अखबार पहुंचा […]

भोरे : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के इस जंग में भोरे प्रखंड के बंधुछापर गांव निवासी अमित कुमार पांडेय क्षेत्र के पांच सौ घरों में अपनों तक अखबार पहुंचा कर देश-दुनिया की सच्ची खबर पहुंचाने की जिम्मेदारी आज बखूबी निभा रहे हैं. अमित इस लॉकडाउन में प्रतिदिन 28 किलोमीटर जा कर घर-घर तक अखबार पहुंचा रहे हैं, ताकि लोग अपने घर में रह कर भी देश दुनिया की खबरों से अपडेट रहें.

अमित की आवाज सुनते ही पाठक अपने अपने घरों से निकलकर अखबार लेते हैं. अमित पिछले 10 वर्षों से अखबार को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं . आज कोरोना वायरस जैसी इस महामारी के बीच भी मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर घर-घर अखबार पहुंचाने की मुहिम में जुटे हैं. अमित के इस जज्बे की पाठक भी खूब सराहना करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >