चुनाव के पहले अपने कोर वोटरों को जगाने में लगी कांग्रेस, घर-घर जाकर लगा रही कांग्रेस का झंडा

गोपालगंज. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में चल रहे हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान की शुरुआत कर दी है.

गोपालगंज. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में चल रहे हर घर कांग्रेस का झंडा अभियान की शुरुआत कर दी है. साथ ही जन आक्रोश चौपाल के तहत गांव-गांव जाकर दलित, मुस्लिम, ब्राह्मण, अतिपिछड़ा और पिछड़ा समाज को जागरूक कर अपने साथ जोड़ा जा रहा है. गांव में घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगाकर कांग्रेस की विचारधारा से आमजन मानस को अवगत कराया जा रहा है. गोपालगंज विधानसभा की जादोपुर शुक्ल पंचायत और जादोपुर दुःखहरण पंचायत में जन आक्रोश चौपाल लगाकर वहां के जनमानस की समस्याओं से अवगत कराया गया. कांग्रेस के इस चौपाल से कांग्रेस के कोर वोटरों में काफी उत्साह है और समाज के सभी वर्गों में राहुल गांधी के प्रति विश्वास और कांग्रेस के प्रति आस्था के कारण सैकड़ों युवा कांग्रेस से जुड़ रहे हैं. कार्यक्रमों की रूपरेखा और निगरानी के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भेजे गये जिला पर्यवेक्षक मो चांद शेख के साथ जिला कांग्रेस से सत्तार अली, राकेश कुमार तिवारी, मुश्ताक अहमद, दिनेश मांझी, शमशुल हक आजाद सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar abhay

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >