Rajiv Gandhi Jayanti: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी, गोपालगंज की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग की अध्यक्षता में सदर प्रखंड के जादोपुर दुखहरण पंचायत में बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया गया.
बच्चों को बांटी गयी कॉपी, किताब और पेन
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताब, पेन सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गयी. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने और उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया.
शिक्षा और तकनीक के क्षेत्र में राजीव गांधी के योगदान को किया याद
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश गर्ग ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे. उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने के लिए शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की. उनके विचार और कार्य आज भी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में सत्तार अली, अमरजीत राम, प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, अनिल राम, विनोद तिवारी, रोहन उपाध्याय, मनीष कुमार सहित अन्य कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी
