उचकागांव के श्यामपुर बाजार में यूपी से लायी गयी कोल्ड ड्रिंक की खेप जब्त

उचकागांव. उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर उत्तर प्रदेश से लायी गयी कोल्ड ड्रिंक की एक खेप को जब्त किया है.

उचकागांव. उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर बाजार में पुलिस ने छापेमारी कर उत्तर प्रदेश से लायी गयी कोल्ड ड्रिंक की एक खेप को जब्त किया है. मामले को टैक्स चोरी से जोड़कर देखा जा रहा है. इसके बाद राज्य कर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय बाजार में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार श्यामपुर बाजार निवासी एक व्यवसायी उत्तर प्रदेश से पिकअप वाहन पर कोल्ड ड्रिंक की खेप मंगाकर बिक्री के लिए स्टॉक कर रहा था. इसी दौरान संबंधित ब्रांड की स्थानीय कोल्ड ड्रिंक एजेंसी के कर्मियों ने इस पर आपत्ति जताते हुए पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान दोनों व्यवसायियों के बीच विवाद बढ़ गया. विवाद की सूचना मिलते ही उचकागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और यूपी से लायी गयी कोल्ड ड्रिंक से लदे पिकअप को जब्त कर लिया.

एक ही ब्रांड होने के बावजूद यूपी से सप्लाइ पर उठे सवाल

थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने पूरे मामले की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दी. प्रथम दृष्टया टैक्स चोरी की आशंका को देखते हुए संयुक्त कर आयुक्त को भी सूचित किया गया. सूचना मिलने पर राज्य कर संयुक्त आयुक्त उचकागांव थाना पहुंचे और जब्त कोल्ड ड्रिंक की खेप से संबंधित कागजात की जांच-पड़ताल शुरू की. पुलिस का कहना है कि जब एक ही ब्रांड का कोल्ड ड्रिंक बिहार और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में निर्मित और उपलब्ध है, तो फिर यूपी से माल मंगाने के पीछे का कारण संदिग्ध प्रतीत होता है. समाचार लिखे जाने तक इस मामले में थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी. उचकागांव पुलिस और कर विभाग सभी पहलुओं की गहन जांच कर रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >