गोपालगंज: सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेंगे चार एसी, सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण

गोपालगंज सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. इसरायल के औचक निरीक्षण ने व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. भीषण गर्मी में मरीजों की परेशानी को देखते हुए तत्काल एसी लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उन्हें राहत मिल सकेगी.

Gopalganj News: मॉडल सदर अस्पताल में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. इसरायल ने विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड सहित अस्पताल के कई हिस्सों का जायजा लिया और मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली.

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में भीषण गर्मी के कारण मरीजों को हो रही परेशानी सामने आई. मरीजों की समस्या को देखते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल पहल करते हुए इमरजेंसी वार्ड में चार एसी लगाने का निर्देश दिया. सामाजिक कार्यकर्ता की मदद से एसी लगाने का काम शुरू कराया गया, जिससे मरीजों को गर्मी से राहत मिल सके.

मरीजों की सुविधा को लेकर दिए निर्देश

सिविल सर्जन डॉ. इसरायल ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए. अस्पताल में उपलब्ध सभी सुविधाओं को बेहतर तरीके से संचालित करने और जरूरतमंद मरीजों को समय पर सेवा उपलब्ध कराने को कहा गया.

उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता, डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति और मरीजों की देखभाल व्यवस्था की भी समीक्षा की.

लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है. मरीजों की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

निरीक्षण के दौरान अस्पताल के डॉक्टर, अस्पताल प्रबंधक, पिरामल संस्था के सदस्य सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish Raj

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >